March 7, 2026

क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्जिंज हटाने के नाम पर की हजारों रुपये की ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्जिंज हटाने के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया  है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 29 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आपको बैंक का ऐजेंट बताया तथा क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्ज हटाने के लिए उसने शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड डिटेल्स व ओटीपी पूछा, जिसके उपरांत शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 32,500 रुपये कट गये। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  राहुल साहनी (उम्र 26), अश्विनी (उम्र 31), सुमित गुप्ता (उम्र 31), राहुल कुमार (उम्र 30) व आकाश अग्रवाल( उम्र 26) निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है

पुलिस  पूछताछ में सामने आया कि राहुल सहानी व अश्विनी दोनों इस गिरोह के सरगना थे तथा कॉलिंग का काम करते थे। सुमित गुप्ता व राहुल कुमार ठगी के  पैसो से ऑनलाइन वेबसाइट पर सामान खरीद लेते थे तथा उसको आकाश के बताए पते पर डिलीवर करवाते थे। आकाश उस सामान को उसकी मूल किमत के 75 प्रतिशत पर बिल सहित दुकानदारो को बेच देता था। आकाश दुकानदार से मिली नकदी वापस सुमित गुप्ता व राहुल कुमार को देता था तथा आगे राहुल सहानी व अश्विन को मिलता था। सभी आरोपी 12वीं पास है।