October 29, 2026

जुआ खेलते पांच आरोपी काबू

Faridabad/Alive News : बल्लबगढ़ की पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी बस स्टैण्ड की टीम ने बल्लबगढ़ की शारदा कॉलोनी में जुआ खेलते हुए आरोपी बुध्दराम, प्रेमपाल, संजय, सोनू और शकील को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से काबू किया है। पांचों आरोपी बल्लबगढ़ की शारदा कॉलोनी के रहने वाले है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बल्लबगढ़ में जुआ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।