March 8, 2026

घर में घुसकर महिला के साथ छेडछाड करने व मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना छायंसा की टीम ने घर घुसकर महिला के साथ छेडछाड करने व परिवारजनों पर हमला करनेके मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 4 नवम्बर को जब कमरे में अकेली थी, तभी एक व्यक्ति उसके कमरे में आया और उसके साथ छेडछाड करने लगा। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो उसका पति व देवर कमरे में आया और उन्होंने वेदन नाम के व्यक्ति को पकड कर उसके परिवार वालो के हवाले कर दिया। अगले दिन जब उसका पति और देवर शिकायत करने के लिए थाना जा रहे थे तो रास्ते में 5/6 लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना छायंसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए  वेदप्रकाश उर्फ वेदन (29), अशोक कुमार (41), कुमरपाल  (20), नितिन सिंह  (26) व रामकिशोर (40) निवासी गांव मोहना फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों पड़ोसी है, जिनकी पहले से ही आपसी कहासुनी चल रही थी, 4 नवम्बर आरोपी वेदप्रकाश ने घर में घुस कर पीड़िता के साथ छेडछाड की और जब अगले दिन पीड़िता के परिवार वाले पुलिस को शिकायत देने के लिए जा रहे थे तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक कर उनके साथ मारपीट की। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।