Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस को अपराध रोकथाम अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा की टीमों ने 28 अक्टूबर को नाकाबंदी के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से तीन देसी कट्टे और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीमों द्वारा शहरभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को सेंट्रल जोन में 6 जगहों पर 12 टीमों ने नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 300 से अधिक वाहनों की जांच की और 86 वाहनों के चालान किए, जिनमें 63 चालान ब्लैक फिल्म लगाने के थे।
पुलिस ने बताया कि शहर में अपराध रोकने के लिए ऐसी अचानक नाकाबंदी और सघन जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

