May 5, 2024

शकरपुर स्थित गेस्टहाउस में लगी आग, तीन लोग आंशिक रूप से झुलसे

New Delhi/Alive News : शकरपुर स्थित एक गेस्टहाउस में रविवार सुबह आग लग गई। जिस में तीन लोग आंशिक रूप से झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार गेस्टहाउस में सुबह पांच बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मी आग बुझाने की जद्दोजहद में लग गए।

गेस्ट हाउस में आग लगने की वजह गेस्ट हाउस में लगा एक इलेक्ट्रिक मीटर में बताया जा रहा है, जिसमें आग लग गयी और जो रिसेप्शन लॉबी से होते हुए अंदर तक फैल गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया।

तीन लोग जो आंशिक रूप से झुलस गए थे, उनको प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार पांच मंजिला इस इमारत में दमकल विभाग के एनओसी के बिना ही गेस्टहाउस का संचालन हो रहा था।