March 7, 2026

फरीदाबाद में होगी ‘फ़िनलैंड 2030’ संगोष्ठी, शिक्षा के भविष्य पर रविवार होगा मंथन

Faridabad/Alive News: सेक्टर–49 के डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में रविवार 9 नवम्बर को सुबह 11 बजे से फरीदाबाद एजुकेशनल चैप्टर ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को ‘फ़िनलैंड 2030 संगोष्ठी के फरीदाबाद संस्करण’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह आयोजन इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट्स फ्रैटर्निटी (IUEF) और लाइफोलॉजी के सहयोग से किया जा रहा है।

इस संगोष्ठी का मुख्य विषय “Education for Future Readiness – Finland 2030 Vision” है। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख शिक्षाविद, अंतरराष्ट्रीय वक्ता और विचारशील नेता भाग लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुश्री माइक क्राउटशेड (निदेशक, फ़िनलैंड 2030) होगी। संगोष्ठी में भविष्य की शिक्षा प्रणाली, अनुभवात्मक एवं कौशल-आधारित शिक्षण और नई शिक्षण विधियों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विनिमय कार्यक्रमों (Exchange Programs) पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एक ओपन-हाउस चर्चा भी होगी, जिसमें सुश्री माइक क्राउटशेड, प्रवीण परमेश्वर (सीईओ, लाइफोलॉजी) और अन्य अतिथि प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देंगे।

आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन में आपकी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान की बात होगी और यह शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों और दिशा देने का अवसर प्रदान करेगा।