September 7, 2026

पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर लोगों को लौटाए

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र और उनकी टीम ने गुमशुदा मोबाइलों को तलाश कर उनके मालिकों को लौटाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल ट्रेस कर चार अलग-अलग मालिकों को लौटाया है। भारत कॉलोनी फरीदाबाद में रहने वाले सुनील को उनका ओप्पो मोबाइल फोन लौटाया गया है।

ऐसे ही अजय पंडित निवासी हनुमान नगर फरीदाबाद को उनका एम. आई फोन लौटाया गया है। प्रवीण निवासी सेक्टर- 82 फरीदाबाद को उनका खोया हुआ सैमसंग j6 प्लस मोबाइल लौटाया गया है।

गांव बडोली फरीदाबाद निवासी सुनील को उनका सैमसंग फोन तलाश कर दिया गया है। वहीं अपना फोन पास कर सुनील, अजय, प्रवीण और सुनील पुलिस की कार्रवाई से बेहद खुश है। इसके लिए उन्होंने पुलिस का धन्यवाद भी किया है।