June 6, 2026

फरीदाबाद में पंचायत उप-चुनाव 2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Faridabad/Alive News: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा, पंचकूला की अधिसूचना की अनुपालना में जिला फरीदाबाद में पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 2026 के आयोजन हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 8 (4) (ix) के प्रावधानों के अनुसार दिनांक 27 मार्च 2026 को जिला फरीदाबाद के खण्ड बल्लभगढ़, तिगांव एवं फरीदाबाद में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), फरीदाबाद के कार्यालय सहित संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बल्लभगढ़, तिगांव एवं फरीदाबाद के कार्यालयों में आमजन के निरीक्षण हेतु उपलब्ध है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।