March 7, 2026

तिलपत शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में आई महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के तिलपत शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेने आई एक महिला शूटर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सहेली सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भिवानी निवासी महिला शूटर अपनी सहेली के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने मंगलवार को फरीदाबाद आई थी। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद बुधवार शाम को महिला शूटर की सहेली के दोस्त ने फरीदाबाद निवासी अपने जानकार गौरव को मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के लिए फोन किया। करीब आधे घंटे बाद गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा।

इसके बाद सभी ने यह तय किया कि वे बुधवार रात फरीदाबाद में ही रुकेंगे और गुरुवार को भिवानी के लिए रवाना होंगे। इसी योजना के तहत बुधवार शाम को सराय ख्वाजा स्थित एक होटल में दो कमरे लिए गए, जहां एक कमरे में सभी ने पार्टी की।

रात करीब नौ बजे महिला शूटर की सहेली, गौरव के साथ नीचे सामान लेने चली गई। इसी दौरान महिला शूटर के साथ कमरे में मौजूद सतेंद्र ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद जब सहेली वापस लौटी तो पीड़िता दूसरे कमरे में चली गई और अपने एक दोस्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की सहेली सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही