July 5, 2024

मानव परिवार की महिला सदस्यों ने थैलेसीमिक बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Faridabad/Alive News: ज्यादातर लोग अपना जन्मदिन सभी अपने परिवार के साथ या होटल में मौज मस्ती के साथ मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपना जन्मदिन विशेष कैटेगरी के बच्चों व लोगों के साथ मनाते हैं उनके साथ खुशियां बांटते हैं।
मानव सेवा समिति मानव परिवार की दो महिला सदस्य प्रतिमा गर्ग व परमेश्वरी कासवान ने सोमवार को अपना जन्मदिन थैलेसीमिक बच्चों के हाथ से केक कटवा कर मनाया और सभी को केक मिठाई फल खिलाकर उनके साथ अपनी खुशियां बांटी।

इस खास मौके पर थैलेसीमिया फाउंडेशन के महासचिव रवींद्र डूडेजा, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, चेयरमैन महिला मंडल उषाकिरण शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, समाजसेवी हरीश गोरा, महिला सदस्य राज राठी, कमला वर्मा, रमा सरना, सीमा मंगला, संतोष दहिया, सरिता गुप्ता, सविता सिंघल, कुसुम बंसल, सावित्री मोर, ममता मौजूद रहे।