March 8, 2026

 पिता ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी, पत्नी और ससुरालवालों पर लगाया आरोप

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में व्यक्ति और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बेटियों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेकपुर गांव निवासी करमवीर का अपनी पत्नी चंचल से काफी समय से विवाद चल रहा था। यह कदम उठाने से पहले करमवीर ने अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और अन्य ससुराल वालों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।