Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या बताने के मामले में पिता सहित दो भाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आर्दश नगर के अंर्तगत 15 और 16 सितम्बर की रात को सुभाष कॉलोनी निवासी कृष्ण की मृत्यु हुई थी। जिसके संबंध में उसके घरवालों ने कृष्ण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बारे में बताया था। कृष्ण के शरीर पर चोट के निशान थे। जिस बारे में थाना आदर्श नगर की पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्ण की उसके पिता व दोनों भाइयों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बल्लबगढ़ सुभाष कॉलोनी निवासी मृतक के पिता धनीराम (उम्र 65), भाई सुरज (उम्र19) व सुदामा (उम्र 28) को गिरफ्तार किया ।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक कृष्ण शराब पीने का आदी था और शराब पीने के बाद वह घर में अक्सर पिता व भाईयों के साथ झगड़ा करता था। 15 और 16 सितम्बर की रात को भी वह शराब पीकर घर आया था और झगड़ा करने लगा जिस पर भाई सुदामा सुरज व पिता मृत्यु कृष्ण के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौका पर मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए कृष्ण के शव को फंदे से लटका दिया।

