August 24, 2026

वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू जनता कालोनी निवासी मुकेश दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 2 फरवरी 2024 को उसने अपनी मोटरसाईकिल रोज गार्डन के गेट के पास खड़ी की थी। जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनआईटी निवासी अमित (उम्र 31)  को सेक्टर 56 टी प्वाइंट से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशा पूर्ति के लिए उसने यह मोटरसाईकिल चुराई थी।