May 3, 2024

शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, 30 से ज्यादा ट्रेने प्रभावित

Ambala/Alive News : पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना शुक्रवार के दिन भी जारी रहा। किसानों ने रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। इस ट्रैक के जाम होने से यूपी, दिल्ली और हरियाणा से पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हैं। रेलवे के मुताबिक, किसान आंदोलन के चलते 30 ट्रेन कैंसिल करनी पड़ी, जिनकी लिस्ट भी जारी की है।

शंभू रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण अभी तक 382 ट्रेन प्रभावित हुई। इनमें 139 गाड़ियों को कैंसिल किया हुआ है। 170 गाड़ियों के वाया चंडीगढ़ रूट बदले कई गाड़िया शार्ट ट्रमिनट, एसेंसियल सर्विस भी प्रभावित है।

शुक्रवार को जारी लिस्ट में 14502-03 कालका-मां वैष्णो देवी एक्स्रपेस, 14629-30 फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14505 अमृतसर-नग्गल डैम, 04689 अंबाला से जालंधर, 04509 जाखल-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन समेत कई ट्रेने कैंसिल हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।अंबाला कैंट के बाहर खड़े टैक्सी चालकों की इन दिनों चांदी बनी हुई है। यात्रियों से तीन-तीन गुना किराया वसूला जा रहा है।

23 को भाजपा नेताओं का इंतजार करेंगे किसान

शंभू रेलवे स्टेशन पर BKU क्रांतिकारी प्रधान सुरजीत सिंह फूल व पंजाब किसान-मजदूर यूनियन के प्रधान सुखजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कहा कि 22 अप्रैल को जींद में मीटिंग की जाएगी, जिसमें बड़ा फैसला लिया जाएगा। वहीं, किसानों ने कहा कि वे पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का चैलेंज कबूल कर रहे हैं। 23 अप्रैल को किसान भवन चंडीगढ़ में भाजपा नेताओं का इंतजार करेंगे।

पंधेर बोले- अब तो पंजाब पुलिस का भी भगवाकरण हो गया

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जिन भाजपा समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। कहा कि आज तरुणवीर सिंह संधु मजिठा और मनजीत सिंह मन्ना व्यास आएंगे। यहां वे उनसे सवाल पूछे जाएंगे। पंधेर ने पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लिया। पहले लखीमपुरी खीरी में, फिर शंभू बॉर्डर पर और अब पूरे पंजाब में किसानों के ऊपर ईंटों से हमला कराया। कहा कि पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ दफ्तर पर भी भाजपा का झंडा लगवा दो।