May 16, 2024

फरीदाबाद की बेटी मोनिका बनी भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद की बेटी ने मोनिका ने मुंबई में भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता का ताज अपने नाम किया है। रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन ने भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 का आयोजन सहारा स्टार होटल मुंबई में 25 जून को किया था।

इस दौरान आयोजित कई स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को कड़ी टक्कर देते हुए सेक्टर 87 की एसआरएस रॉयल हिल्स की मोनिका को भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट 2022 का विजेता घोषित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने उन्हें विजेता का ताज पहनाया।

मिली जानकारी के अनुसार मोनिका सेक्टर-87 के एक स्कूल में पर्सनालिटी डेवलपमेंट टीचर हैं। मोनिका के अनुसार वह हफ्ते में पांच दिन स्कूल में पढ़ाती हैं। जबकि शनिवार और रविवार को सामाजिक संस्था अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी के साथ काम करती हैं।