October 30, 2026

Faridabad

राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस

Faridabad/AliveNews: सेक्टर-16 के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ रुचिरा खुल्लर के मार्गदर्शनमें हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया,हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमिताभ सिंह , राजभाषा अधिकारी, एन एच पी सी लिमिटेड फरीदाबाद, हरियाणा भी कार्यक्रम का हिस्सा बने और अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया कार्यक्रम को आकार देने में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ सबीना सिंह,  कमला चौधरी का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी इस प्रकार रहे – प्रथम स्थान पर एम ए (हिंदी) की लक्षिता रही।द्वितीय स्थान पर बी एस सी के हार्दिक रहे, तृतीय स्थान पर एम ए के नवनीत रहे। एम. ए. (हिंदी) के राजेंद्र यादव और बीए (अंग्रेजी) ऑनर्स के बबलू को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल में डॉ प्रोमिला काजल, डॉ कविता सैनी और डॉ गिरिराज शामिल रहे और अपने नीर क्षीर विवेक से अपना निर्णयसुनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमृता ने किया। हिंदी विभाग के प्रधायपक डॉ ललित कुमार और निशा कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।भौतिकी विभाग की प्राध्यापिका उमा शेखावत और नीनू सैनी भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर हिंदी विभाग के विद्यार्थी अभिषेक जैसवाल के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिंदी में अपना हस्ताक्षर किया।

स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में मना हिंदी दिवस

Faridabad/Alive News: आज सिद्धदाता आश्रम स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने हिंदी, संस्कृति एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से हिंदी दिवस का महत्व बताने वाली रचनाएं प्रस्तुत कीं। हिंदी दिवस के अवसर पर आश्रम के अधिपति एवं […]

देव सिंह गोसाई सेक्टर 48 आरडब्ल्यूए के सर्वसम्मति से चुने गए चेयरमैन

Faridabad/Alive News: सेक्टर 48 आरडब्ल्यूए के हुए चुनाव में सर्वसमिति से समाजसेवी व बीजेपी  के वरिष्ठ नेता देव सिंह गोसाई को चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को काफी संख्या में उनकी इस नियुक्ति पर लोग देव सिंह गोसाई को बधाई देने पहुंचे। लोगों का धन्यवाद […]

छात्रवृति योजना का लाभ पाने हेतु अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए आधार वेरिफिकेशन आवश्यक

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न छात्रवृति योजनाओं का लाभ पाने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के जैन, इसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं मुस्लिम छात्रों के लिए अपना आधार वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है। अल्पसंख्यक समुदाय के जिन छात्रों ने अभी तक अपना आधार वेरीफाई नहीं कराया है वे अपना वेरिफिकेशन […]

जिन विभागों की ज्यादा पब्लिक डीलिंग है वे विभाग शिकायतों का निर्धारित समय पर करें निपटारा

Faridabad/Alive News: एसडीएम बङखल कम सीटीएम अमित मान ने कहा कि सीएम विन्डो और ऑनलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों को सभी विभागों के अधिकारी डेलीबेसिज पर समीक्षा कर समाधान निकालें। सीटीएम अमित मान ने कहा कि जिन विभागों की ज्यादा पब्लिक डीलिंग है वे विभाग शिकायतों का निर्धारित समय पर निपटारा करें।सीएम विंडो के अलावा […]

प्रशिक्षु खिलाड़ियों को दी गई पोषक युक्त आहार की महता के बारे में जानकारी

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला में जारी पोषण माह अभियान के तहत प्रतिदिन पोषक युक्त आहार लेने के प्रति जागरुकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में खेल विभाग की सैक्टर -12 खेल […]

‘मेरा माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कलश में मिट्टी व चावल एकत्रित किए गए

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह के मार्ग दर्शन में नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद के तत्वाधान में ‘मेरा माटी मेरा देश’ माटी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत बहादुरपुर गांव में कलश में मिट्टी व चावल एकत्रित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता नागर द्वारा की गई। जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया […]

जुगाड़ वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरु

Faridabad/Alive News : पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य एवं आईजी ट्रैफिक हरियाणा के निर्देशानुसार डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन व एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस ने जुगाड़ वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 3085 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल काट […]

आरोपी से पूछताछ के दौरान गौ तस्करी के मामले का हुआ खुलासा

Faridabad/Alive News: थाना सेंट्रल एरिया से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने चोरी के वाहन खरीद कर चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।बता दें कि टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से झाड़सेंतली से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया था पुलिस प्रवक्ता […]

मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुन्दर सिंह की टीम ने स्नैचिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अनुश है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव […]