June 9, 2026

जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए हुआ चयन

फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी

Faridabad/Alive News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 खेल परिसर में जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

प्रतियोगिता में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भाग लिया और योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-18 बालिका वर्ग में अर्पिता ने पहला, समृद्धि ने दूसरा और भूमिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-18 बालक वर्ग में भविस्या प्रथम, ऋषभ कुमार द्वितीय और अक्षत गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।

18 से 55 वर्ष महिला वर्ग में अंजली ने पहला, कोमल ने दूसरा और जयंती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में बलवीर ने प्रथम, कुनाल ने द्वितीय और ऋषिकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के एईओ हरवीर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयुष विभाग के जिला योग विशेषज्ञ विकास यादव, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया गया।