Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में घने कोहरे के चलते रोड पर चलने वाली गाड़ियों की गति धीमी हो गई। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाके में कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। कोहरे के चलते घरों से निकलने वाले लोगों की संख्या में भी कमी रही। 75 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही।
रविवार सुबह 5 बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। कुछ ही घटों में कोहरे ने शहरी क्षेत्र को अपने चपेट में ले लिया। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाके में जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण रोड पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार थम सी गई। फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में विजिबिलिटी करीब 30 मीटर तक सिमट कर रही गई, जबकि शहर में 75 मीटर तक विजिबिलिटी रही।
तापमान में गिरावट, बादल छाए रहेंगे
फरीदाबाद में सुबह का तापमान 17°C (डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन बादल छाए रहने वाले हैं। दिन में तापमान अधिकतम 23°C (डिग्री सेल्सियस) पहुंच सकता है। शाम के समय तापमान गिरकर 11°C डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में चलने वाली हवाओं की गति लगभग 1-2 मील प्रति घंटा रहने वाली है।
11 जिलों में गहरी धुंध का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज (रविवार को) 11 जिलों में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सोनीपत, रोहतक, अंबाला, भिवानी, झज्जर शामिल हैं।
सुबह हिसार के साथ सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद व अन्य जिलों में गहरी धुंध छाई रही। सुबह 9 बजे तक शहरी व ग्रामीण इलाके धुंध के प्रभाव में दिखे। इससे नेशनल हाईवे के साथ लोकल रूटों पर भी वाहन चलाने में दिक्कत रही।

