June 23, 2026

फरीदाबाद में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार वाहन चोर अब्दुल रहीम, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई, मेट्रो फ्लैट क्षेत्र से आरोपी दबोचा गया

Faridabad/Alive News : वाहन चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम (उम्र 24) निवासी मदालपुर थाना धौज फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मोटरसाइकिल मालिक ने थाना धौज में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जून को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने 21 जून को मेट्रो फ्लैट, सेक्टर-56 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।