June 23, 2026

क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने देसी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पास से 3 हजार में खरीदा था हथियार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एक आरोपी को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज (उम्र 31) निवासी उत्तम नगर कॉलोनी गाजीपुर रोड थाना डबुआ फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धीरज नामक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर छज्जूपुर चौक, सेक्टर-76 क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह देसी कट्टा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति से 3 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।