Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार (22) निवासी गांव मच्छगर, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, प्रदीप निवासी वजीरपुर रोड ने शिकायत दी थी कि 20 जून को उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर खेड़ीपुल थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 28 जून को आईएमटी सेक्टर-79 सोतई रोड से आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

