August 16, 2026

अलीगढ़ से फरीदाबाद चोरी करने आते थे आरोपी, घर में चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद चोरी मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने घर में चोरी की वारदात के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दोनों को पल्ला पुल से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलीगढ़ से फरीदाबाद आते थे और घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस अलीगढ़ लौट जाते थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेहतपुर निवासी एक महिला ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि वह अपनी नानी के घर गई हुई थी। 29 जुलाई को घर लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर से सोने के आभूषण और नकदी गायब थी।

शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने 28/29 जुलाई की रात सेहतपुर स्थित घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रईस ने पहले घर का ताला तोड़ा और इसके बाद दोनों ने घर में घुसकर चोरी की।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस अब इन मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है और चोरी किए गए सामान के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से फरीदाबाद चोरी करने के इरादे से आते थे। वे पहले घरों की रेकी करते और मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस अलीगढ़ चले जाते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने फरीदाबाद में कितनी अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, चोरी का सामान कहां ठिकाने लगाया और इस गिरोह में उनके साथ अन्य कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रईस के खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं।