June 30, 2026

सट्टा खाई करते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 1075 रुपये नकद बरामद किए

फरीदाबाद सट्टा खाई आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना एस.जी.एम नगर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1075 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना एस.जी.एम नगर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल कॉलोनी क्षेत्र में सट्टा खाई का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

रेड के दौरान पुलिस ने राहुल कॉलोनी निवासी अमित (32) को सट्टा खाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1075 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एस.जी.एम नगर में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।