Faridabad/Alive News : पुलिस आयुक्त के निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़ और अरावली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-85 में छात्रों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नैतिक मूल्य, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। पुलिस टीम ने छात्रों को सरल भाषा में समझाया कि एक SPC कैडेट सिर्फ छात्र नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की तैयारी करता है।
इस दौरान छात्रों को “सैल्यूट”, “सावधान”, “विश्राम” जैसी ड्रिल कमांड्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई और पीरियड सिस्टम के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के जरिए छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, जिससे वे आने वाले समय में देश के अच्छे नागरिक बन सकें।

