March 7, 2026

ऑपरेशन आक्रमण के दौरान फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Faridabad/Alive News: पुलिस की 158 टीमों ने चोरी करने वालों, अवैध शराब रखने एवं बेचने वाले, अवैध मादक पदार्थ रखने एवं बेचने वाले, जुआ खेलने एवं खिलाने वाले और वांछित अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्यवाही करते हुए 88 आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 238 बोतलें देशी शराब, 2.620 किलोग्राम गांजा, 13 देसी कट्टा, 3 कारतूस सहित, 2 मोटरसाइकिल जब्त की।

इस विशेष अभियान में 584 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की 158 टीमें गठित की गई, जिन्होंने 24 जून को विभिन्न स्थानों विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण’ के तहत अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए 14 उद्घघोषित अपराधियों सहित विभिन्न अपराधिक गतिविधियों पर काबू करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान 51 अभियोग अंकित किये।