March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार , 13 देसी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस बरामद

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले अलग-अलग मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 देसी कट्टा वह तीन कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों को पुछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को क्राईम ब्रांच AVTS की पुलिस ने राजीव कॉलोनी निवासी लाडन, क्राईम ब्रांच DLF ने जीवन नगर निवासी गोविंदा व तिगांव निवासी संदीप, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 ने सेक्टर- 3 निवासी मुकेश व नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी मोनू, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 ने भारत कॉलोनी निवासी नीरज व विकाश, क्राईम ब्रांच NIT ने नेहरू कॉलोनी निवासी निक्की, क्राईम ब्रांच सैंट्रल ने सुभाष कॉलोनी निवासी विनीत, क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 ने जवाहर कॉलोनी निवासी रोहित व दिल्ली,बदरपुर, 60फुट रोड मोल्डबंद गांव मोहन बाबा नगर निवासी इंद्रजीत, क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव ने सेक्टर-21D निवासी बादल साहू तथा क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 ने दिल्ली जहांगीरपूरी सिरडी पार्क झुग्गी निवासी अकबर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।