March 7, 2026

ऑपरेशन ट्रेकडाउन में फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में पांच आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: हरियाणा पुलिस 5 से 20 नवंबर के बीच ऑपरेशन ट्रेकडाउन चला रही है, जिसके तहत अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान में फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो दिनों के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तक इस ऑपरेशन में फरीदाबाद से कुल 19 अपराधी जेल भेजे जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे सोनू उर्फ गट्टा, निवासी गांव भांखरी, को गिरफ्तार किया। वह अपने ही गांव के दीपक की हत्या के मामले में वांछित था।

इसके अलावा, पुलिस चौकी अग्रसेन चौक की टीम ने हत्या के प्रयास और झगड़े के मामले में चार आरोपियों—कपिल, करन, पंकज (तीनों सगे भाई), निवासी तिरखा कॉलोनी, और कुलदीप, निवासी आजाद नगर सीही गेट बल्लभगढ़—को गिरफ्तार किया। ये चारों 7 नवंबर को तिरखा कॉलोनी में हुई एक मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार थे। जानकारी के मुताबिक, इन तीनों भाइयों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को जिला जेल नीमका भेज दिया है।