Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना टीमों ने एक सप्ताह में 37 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने ठगों से 11 लाख 78 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 के बीच साइबर थानों ने 13 मामलों में कार्रवाई की। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 3, सेंट्रल के 4 और बल्लभगढ़ के 6 मामले शामिल हैं। सभी मामलों में अलग-अलग साइबर ठगी की घटनाओं की जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा गया।
इसके अलावा साइबर थाना टीमों ने 286 शिकायतों का समाधान किया और 3 लाख 20 हजार 555 रुपये की राशि ठगी से जुड़े खातों में फ्रिज कराई गई, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लोकेश वैष्णव, दीपक ठाकर, यश ठाकर, सुजान सिंह, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मोहम्मद दाऊद, नज़रूदीन, सोहील, सैफ अली खान, मोहम्मद राशिद कुरैशी, जितेंद्र, पराग जोशी, शिवम बोचीवाल, राम सिंह, रोहित लाल, विजय कुमार, आकाश शिवाजी, रघुबीर सिंह, हर्ष वर्धन, गगनदीप, आनंद प्रकाश, नितिन सिंह, आशीष, बंशी राम, राजू राम, करना राम, रामहेत सिंह, सुनील कुमार, नवदीप सिंह, साजिद फारूक, अजय, सुमित शर्मा, विकास सिंह, आशिक, आलम और धर्मेंद्र सोनी शामिल हैं।
फरीदाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी तरह के लालच में न आएं। यदि साइबर ठगी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर भी दर्ज कराएं।

