March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.7 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 2741 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रमन, निवासी राजीव कॉलोनी (फरीदाबाद) को सेक्टर-56 स्थित आसियाना फ्लैट के पास से 315 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

इसी तरह, अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने खेमचंद, निवासी शिव एन्क्लेव, इस्माईलपुर को बीपीटीपी क्षेत्र से 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा।

अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने दीपक, निवासी अनखीर को बडखल झील के पास से 310 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने शिवम, निवासी भजनपुरा (दिल्ली) को दुर्गा बिल्डर बाईपास के पास से 1616 ग्राम गांजा के साथ काबू किया।

चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। आरोपी शिवम को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।