Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना सेंट्रल क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सोनू, निवासी मुजेसर, फरीदाबाद को सेक्टर-56 की झुग्गियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
इसी तरह, एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने मोहित, निवासी ओल्ड फरीदाबाद को बाईपास रोड, सेक्टर-37 के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में स्कूटी चोरी की शिकायत पर अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कल्लू, निवासी नीमगांव जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांव मुझेड़ी, फरीदाबाद को खेड़ीपुल श्मशान घाट के पास से चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

