Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने इन आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने यूसुफ, निवासी धौज (फरीदाबाद) को फतेहपुर तंगा नहर के पास से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं क्राइम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने परवेश, निवासी राहुल कॉलोनी (फरीदाबाद) को सेक्टर-58 क्षेत्र से एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा।
इसके अलावा, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने साबिर, निवासी नेहरू कॉलोनी (फरीदाबाद) को दशहरा ग्राउंड, एनआईटी क्षेत्र से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

