March 7, 2026

अवैध खनन माफिया के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, आठ महीने से था फरार

Faridabad/Alive News: पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना छायंसा की पुलिस ने एक अवैध खनन माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी 8 महीने से फरार था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल 2025 को थाना छायंसा में जमुना रेती चोरी करने व रेती का फर्जी बिल बनाने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी मालिक राजूपुरा खादर निवासी प्रेम सिंह को 23 दिसम्बर को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह यमुना रेती चोरी करता है और उस यमुना रेती के संबंध में फर्जी बिल तैयार करता था। आरोपी पर पलवल, फरीदाबाद में यमुना रेती चोरी के 8 मामले पूर्व में भी दर्ज है।