Faridabad/Alive News: महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फरीदाबाद पुलिस की महिला ईआरवी पुलिस और दुर्गा शक्ति पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ये टीमें रात के समय उन महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचा रही हैं, जो किसी कारण से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई महीने में ऐसी 32 महिलाओं को रात में सुरक्षित घर पहुंचाया गया। महिला पुलिस नियमित रूप से गश्त करती हैं और जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों की मदद करती हैं, ताकि वे सुरक्षित महसूस करें।
अगर रात में किसी महिला को वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट न मिले और वह अकेली असुरक्षित महसूस करे, तो वह फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या 0129-2227200 पर कॉल कर सकती है। इसके बाद नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईआरवी टीम महिला से संपर्क कर उसे सुरक्षित उनके घर पहुंचाएगी।

