August 14, 2026

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: फरीदाबाद पुलिस ने 6 आरोपितों को पकड़ा, 6 देसी कट्टे बरामद

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत फरीदाबाद पुलिस द्वारा बरामद 6 देसी कट्टे

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 12 अगस्त को अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने डबुआ स्थित अनाज गोदाम के पास से विवेक (29) निवासी डबुआ को देसी कट्टे के साथ पकड़ा। इसी टीम ने सैनिक कॉलोनी पावर हाउस के पास से राजेश (34) निवासी संजय कॉलोनी, एसजीएम नगर को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा NIT की टीम ने नेहरू कॉलोनी, डबुआ निवासी सागर (23) को लेजर वैली पार्क, सूरजकुंड से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने रवि (20) निवासी NIT फरीदाबाद को टाउन पार्क सेक्टर-12 से अवैध हथियार सहित पकड़ा।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने समीर (20) निवासी सेक्टर-56 को सेक्टर-24 से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। अपराध शाखा DLF की टीम ने नीरज (43) निवासी सारन को बाईपास NHPC चौक से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।