Faridabad/Alive News: यातायात पुलिस फरीदाबाद ने वीरवार को बड़खल चौक पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देना और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यातायात निरीक्षक एनआईटी दर्पण सिंह और उनकी टीम ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड न करने और नशे में वाहन न चलाने के नियमों पर विस्तार से जानकारी दी। टीम ने समझाया कि हेलमेट न पहनने से दुर्घटना के समय गंभीर चोटें आ सकती हैं और जान का खतरा भी बढ़ जाता है।
फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि वे शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

