Faridabad/Alive News: महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल और थाना तिगांव पुलिस ने राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ आयोजित की।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक तुषा कांत ने छात्राओं को डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप और ट्रिप मॉनिटरिंग जैसी आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने गुड टच-बैड टच के प्रति सचेत करते हुए किसी भी असहज स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को बताने की सलाह दी।
साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी व लोकेशन साझा न करने और साइबर सतर्कता अपनाने पर जोर दिया गया। अंत में सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता की अपील की गई।

