Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 255 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सत्यम, निवासी ईटाहरी (मुंगेर, बिहार) हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद, को आसियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से गांजा सहित पकड़ा। वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने बनवारी, निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद, को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नितिन कुमार, निवासी पिपला (भरतपुर) हाल पहलादपुर दिल्ली, को अवैध नशा उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा है।
सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है।

