March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने आशिफ निवासी एस.जी.एम नगर, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित IMT चौक बल्लभगढ़ से व क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने केशव निवासी मेवला महाराजपुर फरीदाबाद  को देशी कट्टा सहित सेक्टर 48 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।