May 8, 2024

फरीदाबाद पुलिस ने बल्लभगढ़ में विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति किया जागरुक

Faridabad/Alive News: पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्कूल कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं, कंपनियों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य कई जगहों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसीपी तिगांव राजेश लोहान, एसीपी बल्लभगढ़ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रबंधक तिगांव निरीक्षक जयनारायण और उनकी पुलिस टीम ने शहीद स्मारक कॉलेज तिगांव मे छात्रों और अध्यापकगणों को जागरूक किया वहीं दूसरी तरफ सेक्टर 11 पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार और उनकी टीम ने करमवीर स्पोर्ट्स अकैडमी सेक्टर 11 तथा भगत सिंह कॉलोनी में लोगों को साइबर क्राइम, डायल 112 एप, यातायात के नियमों, नशे के दुष्परिणाम और महिला विरूध अपराधों के बारे में जागरूक किया।

साइबर क्राइम के संबंध में दी गई जानकारी

निरीक्षक जयनारायण ने साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अगर हम सभी अनजान नंबर से कॉल और मैसेज द्वारा साइबर अपराधी द्वारा दिए जाने वाले लालच से बचेंगे तो साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। हम कई बार पैसों की लालच में ठगों के द्वारा रचाये गए षडयंत्रों में फंस जाते हैं। अब हमें आवश्यकता है कि हम अपने आप को साइबर अपराध के बारे में जागरूक रखें और अपने सहपाठियों को भी इसकी जानकारी दें।

महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस द्वारा दिए गए सुझाव

सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने कम्युनिटी पुलिसिंग के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना ही महिलाओं की मजबूती है। महिला सुरक्षा पर उनके अधिकारों के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए हैं। साथ ही महिलाओं को अपने हौसले को नहीं उड़ान देने की सलाह दी है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर को कंठस्थ करने व अपने पास सुरक्षित रखने का आवाहन भी किया है।

यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में दी जानकारी

निरीक्षक महेंद्र सिंह ने लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। क्योंकि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सभी की न सिर्फ जिम्मेदारी है बल्कि हम सभी का नैतिक दायित्व भी है। ट्रैफिक के नियमों का पालन करने से हम न केवल खुद को सुरक्षित रखते हैं बल्कि अपने साथ-साथ दूसरे को भी सुरक्षित रखते हैं। इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों के तहत यात्रा करें ताकि वह सड़क दुर्घटनाओं से बचते हुए सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। यातायात पुलिस के लिए आपका यही सबसे बड़ा सहयोग होगा।