March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस का वाहन चोरों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में दो चोर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर एक चोरी की मोटरसाईकिल व एक ऑटो बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया वही दूसरे आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर लेकर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्ला में एक मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊचा गांव की पुलिस ने धीरज नगर निवासी विशाल कुमार (उम्र 22) को मोटरसाईकिल सहित सेक्टर-3 बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने अमौलिक चौक सेक्टर-85 से एक ऑटो चोरी के मामले में भारत कॉलोनी निवासी दौलत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।