Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के सिपाही विक्की ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से फरीदाबाद पुलिस और जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर तक मधुबन, करनाल में आयोजित की गई थी। सिपाही विक्की ने इससे पहले ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2023 में भी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता था।
उनकी इस सफलता पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस के जवान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी हैं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

