September 23, 2026

फरीदाबाद में पुलिस की कार्रवाई: देशी कट्टा, 2 मोटरसाइकिल और स्मैक-हेरोइन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई में देशी कट्टा, मोटरसाइकिल और स्मैक हेरोइन बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा की विभिन्न टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल और 4 ग्राम 13 मिलीग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है।

अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओमवीर उर्फ लक्की निवासी गांव उस्फार, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश को अटल पार्क सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने न्यू जनता कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी जतिन को सेक्टर-3 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए पंकज उर्फ तलवार निवासी शुभम कॉलोनी, इस्माइलपुर, फरीदाबाद को इस्माइलपुर-मिठापुर रोड से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 ग्राम 13 मिलीग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बेचने के उद्देश्य से 5 ग्राम स्मैक/हेरोइन सदर, दिल्ली से लेकर आया था।