March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।  गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए साजिद खान (28) निवासी जैतपुर, दिल्ली को दुर्गा बिल्डर एरिया से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में कामिल (20) निवासी गांव फतेहपुर तगा, फरीदाबाद को मंगल बाजार, खेड़ी पुल के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से भी एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।