March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.32 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस मामले में स्मैक बेचने वाला और उसे उपलब्ध कराने वाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कार्रवाई क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने की।  दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरिफ (24) निवासी सरस्वती कॉलोनी, फरीदाबाद को पल्ला क्षेत्र से पकड़ा। उसके पास से 3.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह मोहनबाग, दिल्ली निवासी संजय गांधी (19) से 500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदता था और फरीदाबाद में हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेचता था। इसके बाद पुलिस ने संजय गांधी को भी गिरफ्तार कर लिया।