Faridabad/Alive News: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देसी कट्टे भी बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई 20 जनवरी 2026 को क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कुंदन कॉलोनी निवासी दीपक को सेक्टर-2 बाईपास रोड से देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने गांव राम नगर झुग्गी निवासी रिंकू को खेड़ीपुल सब्जी मंडी क्षेत्र से देसी कट्टे के साथ पकड़ा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

