Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक नाइजीरियन नागरिक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.20 ग्राम
एमडीएमए ड्रग और 2.007 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग अपराध शाखा टीमों ने यह कार्रवाई की अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नाइजीरियन नागरिक न्नैमेका पास्कल (40), निवासी राज्य एबोन्यी, नाइजीरिया को सुरजकुंड क्षेत्र से 12.20 ग्राम एमडीएमए सहित गिरफ्तार किया। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने भाविया, निवासी दीर्ज नगर फरीदाबाद को 1.127 किलोग्राम गांजा सहित पकड़ा।
अपराध शाखा NIT की टीम ने प्रेमपाल (35), निवासी राजीव कॉलोनी को 380 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-56 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अपराध शाखा DLF की टीम ने साहिल (23), निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-56 को 500 ग्राम गांजा सहित बुढ़िया नाला सराय क्षेत्र से पकड़ा।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की है।
फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर को नशा मुक्त बनाया जा सके।

