March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो पिस्टल और 8 राउंड उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो पिस्टल और आठ राउंड मुहैया कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रितिक उर्फ रंकित, निवासी गांव गाजीपुर डबुआ को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रितिक, गैंगस्टर कमल भड़ाना का करीबी दोस्त है। 27 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कमल भड़ाना ने पुलिस पर जो पिस्टल से फायरिंग की थी, वह पिस्टल रितिक ने ही उसे उपलब्ध कराई थी। उसने कुल दो पिस्टल और आठ राउंड मुहैया कराए थे।

आरोपी रितिक पर लूट, हत्या, रंगदारी, झगड़ा और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामलों सहित 15 केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।