March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाईऑपरेशन टेकडाउन के तहत 1 दिन में 7 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन टेकडाउन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में हत्या, अपहरण, स्नेचिंग और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 2 देसी कट्टे भी बरामद किए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हत्या के मामले में न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी सतीश को पकड़ा गया। उसने बाईपास रोड पर चालक की चाकू मारकर हत्या की थी। उसके खिलाफ पहले से भी 5 केस दर्ज हैं। अपहरण के मामले में अजीत (गया, बिहार निवासी) को गिरफ्तार किया गया।स्नेचिंग के मामले में चेतन और सागर को पकड़ा गया।

शस्त्र अधिनियम के मामलों में भूपेंद्र उर्फ छोटू, मोहम्मद दानिश और अरबाज को गिरफ्तार किया गया। भूपेंद्र उर्फ छोटू पर पहले से 4 मामले दर्ज हैं।

ऑपरेशन टेकडाउन की अब तक की उपलब्धियां
20 दिनों में 102 अपराधियों की गिरफ्तारी, 19 देसी कट्टे, 3 पिस्टल, 38 कारतूस बरामद, 7.429 किलो गांजा और 32.5 ग्राम स्मैक जब्त, 38 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई।

पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन टेकडाउन के तहत अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फरीदाबाद पुलिस जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आम जनता से सहयोग की अपील करती है।

फरीदाबाद पुलिस हमेशा सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए तैयार है।