Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस की विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने भगवत, निवासी सुभाष कॉलोनी, को आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 फरीदाबाद के पास से देसी कट्टे सहित पकड़ा। इसी टीम ने मोनू, निवासी कंजर कॉलोनी, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) को प्रतापगढ़ रोड, जीवन नगर, गौछी फरीदाबाद से हथियार सहित गिरफ्तार किया। वहीं क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने दीपक, निवासी डीग, राजस्थान (हाल पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद) को सेक्टर-48 के पास से देसी कट्टे सहित दबोचा।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

