March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल पप्पू (20) निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश को कबुलपुर रोड से चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा, जबकि दूसरे आरोपी आदिल खान (26) निवासी आधारवाल चौहराया, जबलपुर को सिकरोना नाका चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।